सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर संवाददाता महानगर कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिमसें कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और देश निर्माण में योगदान को विस्तार से याद किया।सुरेंद्र कपिल ने अपने संबोधन में बताया कि 5 अप्रैल 1908 को बिहार में जन्मे बाबू जगजीवन राम महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रहे और 1940 में जेल भी गए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद वे एक प्रखर राजनेता के रूप में उभरे और देश के उपप्रधानमंत्री बने। उन्होंने कृषि, रक्षा, शिक्षा और खाद्य जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम में जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.