बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- सरमेरा, निज संवाददाता। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की सरमेरा में धूमधाम से लोगों ने 118वीं जयंती मनायी। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि वे गरीब गुरबा व वंचितों के उत्थान के लिए जीवनभर काम करते रहे। मौके पर मुख्य पार्षद सन्नी कुमार, वार्ड पार्षद त्रिपुरारी सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रेम, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह, राजद के डॉ. प्यारेलाल यादव, हम के नरेश मांझी, पूर्व प्रमुख कासिम मियां, सुरेंद्र प्रसाद यादव, अशोक कुमार सिंह, दीपक रविदास व अन्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.