शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित किया। इस मौके पर पवन कुमार सिंह, सईद अंसारी, संजय सक्सेना, फुरकान अहमद कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.