फतेहपुर, अप्रैल 7 -- फतेहपुर। डीआईओएस दफ्तर के बाबू विनोद श्रीवास्तव का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अचानक उनके रेफर होने और उनकी एक युवती के साथ फोटो वायरल होने के बाद फिर से मामला गरमा गया है। इस बीच वायरल फोटो में बाबू के साथ दिख रही युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर फोटो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बता दें कि करीब 25 दिन पूर्व बाबू विनोद श्रीवास्तव ने दफ्तर में ही एक साथ नींद की 20 गोलियां खा कर आत्महत्या की कोशिश की थी। गंभीर हालत में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज जारी था। तबीयत में सुधार भी हो रहा था। वह लगातार मीडिया में बयान दे रहे थे। उनके पास से आठ पेज का सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उन्होंने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर पत्नी को पद दिलाने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.