सीवान, अप्रैल 24 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम परिसर गुरुवार को वीरता, शौर्य और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा, जब महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का विजय उत्सव समारोह पूरे धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे अमर नायक थे, जिन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह का जीवन संघर्ष, साहस और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे वीर कुंवर सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने भी वीर कुंवर सिंह के शौर्...