बाबू की हादसे में मौत के बाद शव गांव आने पर मचा कोहराम
उरई, जुलाई 20 -- सिरसाकलार,संवाददाता। उज्जैन महाकाल के दर्शन कर लौट रहे सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम अभैदेपुर निवासी श्याम जी की मध्य प्रदेश के गुना में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतक श्याम जी लोक निर्माण विभाग उन्नाव में बाबू के पद पर कार्यरत थे। परिवार के लोगों ने बताया कि उनके पिता अतुरूप प्रजापति भी लोक निर्माण विभाग उरई में कार्यरत थे और सेवा काल में ही उनकी मौत हो गई थी। मृतक आश्रित कोटे में श्यामजी की पहले उरई में नियुक्ति हुई थी। बाद में उनका स्थानांतरण उन्नाव हो गया था। 18 जुलाई को श्यामजी 8 साथियों के साथ कार से उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने हंसी-खुशी निकले थे। वापसी में एमपी के गुना के पास कार का अगला टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में श्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.