बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महानगर जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव राठौर समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और राष्ट्रसेवा को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह का जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पण व निष्ठा की प्रेरणादायी मिसाल रहा। उनके विचार और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.