फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम के निलंबन के बाद एसटीएफ ने दफ्तर में फैले वसूली के पूरे सिंडीकेट को उखाड़ने की योजना बनाई है। बाबू और दलालों के गठजोड़ को खत्म करने के लिये एसटीएफ ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। बता दें कि एसटीएफ द्वारा 11 नवंबर की रात ओवरलोड मौरंग ट्रक को पकड़ कर की गई कार्रवाई में पकड़े गए ट्रक चालक और लोकेटर ने एंट्री, लोकेशन के खेल में शामिल अफसरों के नाम का खुलासा किया था। थरियांव और रायबरेली के लालगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर में इस बात का जिक्र किया गया था कि पीटीओ, एआरटीओ, खनिज अधिकारी, इनकी गाड़ियों के चालक और गनर के संरक्षण में ही हर महीने करोड़ों की वसूली कर ओवरलोड वाहनों का परिवहन कराया जा रहा है। पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी का निलंबन बीते 26 नवंबर को हो गया था। इसके बाद एआरटीओ का निलंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.