बाबू-अमौना में पशु बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन
औरंगाबाद, मई 4 -- 182 पशुओं की जांच फोटो- 4 मई एयूआर 19 कैप्शन- शिविर में पशुओं की जांच करते चिकित्सक व मौजूद पशुपालक दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के गोरडीहां पंचायत अंतर्गत बाबू-अमौना गांव में दुधारू पशुओं में बढ़ती बांझपन की समस्या के समाधान को लेकर एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, संसा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से पशुपालन की वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त की। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लगभग 54 पशुपालकों के कुल 182 पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं में प्रजनन संबंधी विकारों की पहचान कर उनके उपचार के उपायों की जानकारी दी और बांझपन से प्रभावित पशुओं के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.