साहिबगंज, फरवरी 10 -- साहिबगंज। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरीय नेता बाबूलाल मरांडी मंगलवार को राजमहल पहुंचे। राजमहल में भाजपा समर्थित नपं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मधु लता मंडल के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उनके आवासीय कार्यालय गये। कार्यालय में बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और भाजपा समर्थित नपं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को विजयी बनाने को लेकर टिप्स दिया। मौके पर कई वरीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...