देवघर, सितम्बर 30 -- देवीपुर, प्रतिनिधि झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को एम्स देवघर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाह्य रोगी विभाग, आपातकालीन कक्ष, भर्ती मरीजों के वार्ड तथा सभागार का भ्रमण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संतालपरगना सहित पूरे झारखंड के लिए देवघर में एम्स का होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि एम्स देवघर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से क्षेत्र में इस संस्थान की स्थापना और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बधाई दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों व मरीजों ने भी उनसे मुलाकात की। मौक...