बाबूलाल मरांडी के आरोपों का माइंस रेस्क्यू ने किया खंडन
रामगढ़, जून 15 -- सिरका, प्रतिनिधि। अरगड्डा हादसे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाये गये आरोपों का माइंस रेस्क्यू केंद्र, रामगढ़ ने खंडन किया है। माइंस रेस्क्यू केंद्र के अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य के नाम पर किसी भी पीड़ित परिवार से कोई राशि नहीं ली गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता द्वारा दिया गया बयान भ्रामक, निराधार व तथ्यों से परे है।
आरोपों का खंडन उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस पांच हजार रूपये की बात कही जा रही है, उसका राहत एवं बचाव कार्य से कोई संबंध नहीं है।उन्होंने बताया कि हादसे के दिन 11.30 बजे सिरका बुधबाजार के कुछ युवकों ने माइंस रेस्क्यू कार्यालय रामगढ़ में आकर तोड़-फोड़ की थी। बाद में उनलोगों ने अपनी गलती मान ली।
राहत कार्य में प्रयास उनलोगों ने क्षतिग्रस्त शीशे की मरम्मत के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.