चाईबासा, जुलाई 13 -- गुवा। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई 2026 तक पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई (सोमवार) को सुबह 9 बजे रांची से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मेघाहातुबुरू स्थित सोजूआ वन विश्रामागार पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 2 बजे मेघाहातुबुरू से रवाना होकर शाम 5 बजे मेघाहातुबुरू सेल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय सिंहभूम दौरे पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 14 जुलाई (मंग...