बाबूलाल मरांडी का चितरा में भव्य स्वागत
देवघर, अगस्त 1 -- चितरा प्रतिनिधि। भाजपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से जामताड़ा जा रहे झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का शुक्रवार को चितरा के सहरजोरी में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। स्वागत के उपरांत बाबूलाल मरांडी पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर संक्षिप्त चर्चा की। कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर दर्ज केस के विरोध में समाहरणाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.