बोकारो, फरवरी 2 -- दामोदा। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ओर से दुगदा स्थित मैलागढ़ा स्थित शहीद स्थल पर बाबूलाल भुइयां का 45वां शहादत दिवस मनाया गया। सभा की अध्यक्षता बीसेकेयू दुगदा शाखा कार्यकारणी अध्यक्ष दौलत महतो एवं संचालन धानेश्वर सोरेन ने किया। कहा कि शहीद बाबूलाल भुईयां दुगदा क्षेत्र के कर्मठ नेता थे। वे शोषण, अत्याचार व सूदखोरों के विरोध में जीवन पर्यंत आवाज बुलंद करते रहे। बाबूलाल भुईयां युनियन के सदस्य ही नहीं थे बल्कि एक क्रांतिकारी शोषण विहीन समाज एवं समाजवाद के प्रबल समर्थक थे। बीसीकेयू दामोदा शाखा सचिव अनिल बाउरी, सत्यनारायण महतो, धानेश्वर महतो, ज्योति टुडू, अर्जुन मांझी, खेमलाल महतो, अर्जुन महतो, मथुरा महतो, कपिल महतो, जितन महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.