गिरडीह, सितम्बर 8 -- गिरिडीह। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिव्य कुमार के हरसिंगरायडीह स्थित आवास पहुंचकर सुदिव्य की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा से मिलकर शोक जताया। उन्होंने इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने को कहा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि विधानसभा में भी दोनों पक्षों के बीच सवाल-जवाब और राजनीतिक बहस के दौरान उनका मुखर अंदाज साफ नजर आता था। सुदिव्य सोनू विधानसभा में सरकार का पक्ष मजबूती और पूरी ताकत के साथ रखते थे। विपक्ष के सवालों का वे कड़े और बेबाक अंदाज में जवाब देते थे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा आयोजितश्रद्धांजलि ...