अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़। बाबूलाल जैन जूनियर हाई स्कूल में पहली बार समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक प्रद्युम्मन कुमार जैन एवं प्रधानाचार्या श्रद्धा जैन द्वारा की गई। कैंप के दौरान बच्चों ने ड्राइंग, क्राफ्ट, डांस, योग, गेम्स, मेहंदी, रंगोली एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था की अध्यापिकाओं एवं सहयोगीगणों का विशेष सहयोग रहा, जिसमें रेनू गुप्ता, दीप्ति जैन, चेतन जैन, रीता राणा, शालिनी, प्रशांत सक्सेना, देवेश सक्सेना, मीना शर्मा, साधना जैन, अर्चना शर्मा, ममता जैन, अल्पना जैन आदि अध्यापिकाओं ने बच्चों को विविध गतिविधियों के माध्यम से नई-नई जानकारियां दीं। यह भी पढ़ें- शारीरिक,मानसिक,बौद्धिक विकास को समर कैंप यह भी पढ़ें- समर कैंप में रचनात्मक गतिविधियां सिखाई यह भी पढ़ें- समर कैंप ...