कौशाम्बी, मार्च 9 -- सच्चाई आखिरकार सामने आ ही गई। वृद्ध बाबूलाल सरोज ने पोते से हत्या होने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से गुहार लगाई थी। चौकी पुलिस को जांच मिली थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वृद्ध की हत्या के बाद अधिकारियों ने जांच कराई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इन तथ्यों को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने हत्या के बाद शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जांच में इसके साक्ष्य मिले तो दरोगा और एक सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया। वृद्ध बाबूलाल सरोज की उसके पोते नितिन सरोज ने गुरुवार को खेत में बेरहमी से हत्या कर दी थी। बाबूलाल बेकसूर था। उसका गुनाह इतना था कि उसके पास चार बीघा भूमि थी, जिसे बिकवाने का प्रयास नितिन कर रहा था। नितिन अपना खुद का 14 लाख रुपये का कर्ज अदा करने के लिए अपने बाबा की जमीन बिकवाने पर आमादा था। बाबा के...