घाटशिला, जून 20 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के दासाडीह गांव में झारखंड सरकार पंचायती राज के निदेशक के निर्देश पर शुक्रवार को नया ग्राम प्रधान चयन को लेकर दासाडीह गांव में बैठक हुई। इस दौरान ग्राम प्रधान के रूप में बाबूराम सोरेन को सभी के सहमति से निर्विरोध चयन किया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव रबिंद्रनाथ सरदार, घाट परगाना लखन मार्डी, अमीषा टुडु, लक्ष्मी टुडू, अमिता मुर्मू, सोमवारी मुर्मू, मालहो सोरेन, जास्मी सोरेन, सरस्वती सोरेन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...