बाबूबरही में शिक्षा सेवकों ने संभाली समर कैंप की जिम्मेदारी
मधुबनी, जून 1 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही स्थित स्व. ध्रुव लाल पंजियार राजकीयकृत मध्य विद्यालय में प्रभारी एचएम आशा कुमारी देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिक्षा सेवक शोभित लाल सफी, बबीता कुमारी, स्वयंसेवक दीपक कुमार तथा वर्ग 5 एवं 6 के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिक्षा सेवकों ने बताया कि वे बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देश पर समर कैंप का संचालन कर रहे हैं और कमजोर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कहा कि सीमित मानदेय के बावजूद शिक्षा सेवक बच्चों के हित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाबूबरही में शिक्षा सेवकों ने संभाली समर कैंप की जिम्मेदारी साथ ही सरकार से शिक्षा सेवकों के मानदेय एवं सुविधाओं पर सकारात्मक विचार करने की अपेक्षा भी जताई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.