मधुबनी, अप्रैल 14 -- बाबूबरही। बाबूबरही थाना क्षेत्र में बैंक खाते से अवैध निकासी को लेकर बेला गांव के दुर्गेश पासवान ने थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग करते हुए गुहार लगाई है। बैंक खाते से अचानक स्वत: पैसे की निकासी हो गई। मोबाइल पर बैंक की ओर से ट्रांजैक्शन का मैसेज प्राप्त हुआ। उनके खाते से 14,435 रुपये डेबिट होने की सूचना दी गई थी। जबकि कोई लेन-देन नहीं किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...