मधुबनी, अप्रैल 2 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही प्रखंड के टीपीसी भवन सभागार में गुरुवार को प्रमुख रंजीता प्रभा की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित हुई। शुरुआत ईओ, बीडीओ व सीओ संजय कुमार दास के संबोधन से हुई। बैठक में विकास का मुद्दा पूरे समय तक छाया रहा। गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि को लेकर कई सदस्यों ने नाराजगी जताई। सदस्यों ने कहा कि पूर्व में उठाए गए मुद्दों पर संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रमुख रंजीता प्रभा ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से जनप्रतिनिधियों की बातों को लेने और लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचईडी, बिजली और आवास विभाग से जुड़े कई मुद्दे उठे। रामपुर चौक के पास सड़क से अतिक्रमण हटाने, अधूरे नल-जल योजना कार्य को पूरा करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.