मधुबनी, अप्रैल 28 -- बाबूबरही। बाबूबरही थाना क्षेत्र के पिरही गांव में सोमवार को अहले सुबह 17 वर्षीय प्रिंस कुमार मिश्र की निर्मम हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। उनका शव घर से करीब 100 मीटर दूर लदनियां-बाबूबरही मुख्य सड़क पर सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर सिर्फ गले से ऊपर वाले हिस्से में तेजधार हथियार से कई वार के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटनास्थल के पास आम के बगीचे से खून के साक्ष्य मिले हैं। जबकि आसपास से मृतक के शर्ट, चप्पल, चिलम, पेचकस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। ग्रामीणों के बीच सूखे नशे के गिरोह की संलिप्तता को लेकर चर्चा है। वहीं दो स्थानीय युवकों पर भी शक जताया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.