भागलपुर, मार्च 7 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बाबूपुर में बुधवार की रात आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके गोतिया में एक बच्ची की मौत हो गई थी। हमलोग उसे देखने गए थे। घर में केवल बच्चे थे जो सो रहे थे। इसी बीच आग का शोर सुन घर पहुंचे तो देखा कि उसका और सुपन कुमार मंडल, मोहन कुमार और पंचम कुमारी का घर पूरी तरह जल रहा था। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब राख हो गया। हालांकि बच्चे खिड़की तोड़ सुरक्षित निकल चुके थे। बाखरपुर थाना से भी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। थानाध्यक्ष आलोक कुमार भी पहुंचे और जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...