बाबूपुर घाट पर मालवाहक जहाजों का परिचालन चौथे दिन भी ठप
भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सबौर के बाबूपुर घाट से मालवाहक जहाजों का परिचालन लगातार चौथे दिन भी ठप रहा, जिससे वाहन चालकों और आम यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा नदी में उठ रहे तेज भंवर के कारण सुरक्षा के लिहाज से दो बड़े जहाजों को पिछले चार दिनों से खड़ा (डॉक) करके रखा गया है। इस बीच, इसी रूट पर चल रहे एकमात्र छोटे जहाज में तकनीकी खराबी आने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। उक्त जहाज को ठीक करने के लिए कोलकाता से मंगाया जाने वाला पार्ट्स मंगलवार को भी भागलपुर नहीं पहुंच सका, जिससे इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- गंगा में कई निजी नावें नहीं चलीं, लोग दिनभर रहे परेशान जहाजों का परिचालन पूरी तरह बंद होने से दूरदराज के इलाकों से माल लादकर आ रहे दर्जनों ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन घाट से वापस लौटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.