बाबूपुर घाट पर गाड़ियों की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए तैयारी तेज
भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सबौर के बाबूपुर घाट को अब बड़े जहाजों के परिचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। जल्द ही यहां बड़े जहाजों के जरिए वाहनों को उतारा और चढ़ाया जा सकेगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों ने घाट का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। घाट पर बड़े जहाजों के आने-जाने में कोई बाधा न हो, इसके लिए मुख्य रूप से ढलान को सुदृढ़ करने की योजना बनाई गई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूरे घाट क्षेत्र का आकलन किया। योजना के अनुसार, घाट तक पहुंचने वाले कच्चे रास्ते को न केवल चौड़ा किया जाएगा, बल्कि उसका समतलीकरण भी किया जाएगा ताकि भारी वाहनों की आवाजाही में परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर सुबह चार बजे से ही यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ते यातायात और जहाजों की क्षमता को देखते हुए प्रशासन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.