कानपुर, जून 25 -- कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र स्थित चालीस दुकान सब्जी मंडी के श्री संकटमोचन धाम मंदिर में घुसे चोरों ने देर रात सो रहे पुजारी का मोबाइल फोन और दान पात्र चोरी कर लिया। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मंदिर के प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जून की रात करीब 12 बजे चोर मंदिर परिसर में घुस आए और वहां सो रहे पुजारी अंशु कुमार शुक्ला का मोबाइल फोन तथा दानपात्र चोरी कर ले गए। काफी तलाश के बाद भी सामान नहीं मिला तो बाबूपुरवा थाने में शिकायत की गई। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...