धनबाद, मार्च 28 -- रामनवमी पर अटल अभियान चीते समिति की ओर से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व बाबूडीह जिला स्कूल में कार्यक्रम हुआ। स्कूल परिसर में ही मंच बनाया गया था। कार्यक्रम में मेयर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाया गया और तलवार भेंट की गई। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में भगवान राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण एवं भक्त हनुमान के स्वरूप में सजे कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों के सजीव अभिनय और आकर्षक वेशभूषा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरा इलाका जयश्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। डीजे के ओजपूर्ण धुन पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुप्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जिला स्कूल बाबूडीह से भव...