दुमका, फरवरी 14 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर पंचायत के बाबूडीह गांव के फुटबॉल मैदान स्थित पलाश जंगल मे पलाश पेड़ में लटका एक सड़ा गला अधेड़ व्यक्ति का शव मसलिया पुलिस ने बरामद किया है। मृतक व्यक्ति का पहचान थाना क्षेत्र के कुंजावोना पंचायत के गादी सिंगरों गांव निवासी स्वर्गीय महतो के 50 वर्षीय पुत्र नकुल महतो के रूप में की गई है। मृतक के भतीजा सुनील महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि बड़े पापा 5 दिन पहले घर से निकले थे जिसका खोजबीन किया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बाबुडीह पलाश जंगल मे रस्सी से लटके होने की सूचना मिल और घटनास्थल पहुचे है। इधर घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी एकुड़ डुंदुग, मसलिया थाना प्रभारी राजशे रंजन दलबदल के साथ पहुचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रोतर कार्रवाही में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...