बाबूडीह और बिशुनुपर से पकड़े गए पांच साइबर अपराधी
धनबाद, मई 17 -- धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूडीह और बिशुनपुर क्षेत्र से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों पर एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करने और साइबर ठगी करने का आरोप है। खास बात यह है कि इन अपराधियों ने पुलिस के एक वरीय अधिकारी के रिश्तेदार को भी अपना शिकार बनाया था। पुलिस के अनुसार साइबर थाना को मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। टेक्निकल सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके बाद शनिवार दोपहर को कार्रवाई करते हुए बाबूडीह और बिशुनपुर में एक साथ छापेमारी की गई। इस अभियान में सरायढेला थाना और धनबाद थाना की पुलिस भी शामिल रही।
ये लोग लिए गए हिरासत में छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुशांत कुमार, रोहित गोप, मंटू सिंह, बिट्टू सिंह को हिरासत में लिया। सभी आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.