प्रयागराज, अप्रैल 14 -- बुढ़ापे की लकड़ी सेवा समिति की ओर से मंगलवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में संगीतमयी संध्या का आयोजन किया गया। न्यायमूर्ति सुधीर नारायण, राजीव लोचन मेहरोत्रा, विजयलक्ष्मी व समिति के अध्यक्ष डॉ. पीके सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने संगीतकार ओपी नैय्यर के संगीत पर आधारित गीतों की मनमोहक प्रस्तुति की। मीना मेहरोत्रा ने 'बाबूजी धीरे चलना प्यार में जरा संभालना...' पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शालिनी खरे ने 'आईये मेहरबान...' गीत की प्रस्तुति से समां बांधा तो प्रेमा राय ने 'जाइए आप कहां जाएंगे...' की प्रस्तुति की। अनिल टंडन ने 'चल अकेला चल अकेला...', प्रीता बाजपेई ने 'आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं...',...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.