बाबूजी के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि
कन्नौज, अगस्त 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर परिसर में लोधी क्षत्रिय उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण बाबू कल्याण सिंह को उनकी पंचम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रो.रामबक्स वर्मा ने कहा कि वह न केवल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे, बल्कि राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल के रूप में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। विशिष्ट अतिथि रामानंद वर्मा ने कहा राम मंदिर के लिए बाबूजी ने अपनी सरकार कुर्बान कर दी थी। इसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। उनके सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह भी पढ़ें- कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी में हिन्दू गौरव दिवस, अयोध्या राम मंदिर आंदोलन का रहे अहम चेहरा रामप्रकाश वर्मा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.