बाबूगढ़ पुलिस से मुठभेड़ में कुक्की गैंग का बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
हापुड़, जून 12 -- हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस और कुक्की गैंग के बदमाशों के बीच शुक्रवार सुबह बनखंडा नहर पटरी पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश अंतर्राज्यीय वाहन चोर और लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार चोरी की बाइक, दो तमंचे, कारतूस तथा चोरी की घटनाओं से संबंधित नकदी बरामद हुई है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बाबूगढ़ पुलिस से मुठभेड़ में कुक्की गैंग का बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार पुलिस कार्रवाई की जानकारी सीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.