नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- 1989 में मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्म आई थी 'दाता'। इस फिल्म की कहानी ने उस दौर में ऑडियंस पर खास प्रभाव छोड़ा था। एक ऐसा परिवार जो अपने उसूलों पर जीता था लेकिन अंत में बेईमानी के आगे हार जाता है। मिथुन ने कुंदन नाम का किरदार निभाया था जो अपनी बहन से प्यार करता है। जितनी शानदार इस फिल्म की कहानी थी उतना ही खूबसूरत इस फिल्म का म्यूजिक था। इसी फिल्म का गाना 'बाबुल का ये घर बहना' इतना इमोशनल कर देने वाला था कि इसे रिकॉर्ड करते समय म्यूजिक कंपोजर और सिंगर्स रो पड़े थे।इस गीतकार ने लिखा था ये गाना मिथुन चक्रवर्ती की इस फिल्म में कुल 10 गाने दिखाए गए थे। इनमें से कुछ गानों के दो वर्जन थे। जैसे 'बाबुल का ये घर बहना' के हैपी और सैड वर्जन थे। ये गाना किशोर कुमार और उस समय की नई सिंगर अल्का याग्निक ने गाया था...