भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सबौर के बाबुपुर घाट से नवगछिया के बीच शुरू हुए बड़े मालवाहक जहाजों का परिचालन दूसरे दिन गुरुवार को भी सुचारू रूप से जारी रहा। दिनभर में दो बड़े जहाजों ने कुल तीन ट्रिप लगाकर 46 वाहनों को गंगा पार कराया। इन वाहनों में कुल 14 भारी वाहनों (ट्रक और हाईवा) के साथ-साथ 24 कार और पिकअप भी शामिल रहे। इसके अलावा नवगछिया की ओर से भी डेढ़ दर्जन से अधिक वाहन, जिनमें अधिकांश भारी वाहन थे, गंगा पार कर बाबुपुर घाट पहुंचे。 यह भी पढ़ें- बाबुपुर घाट: दो जहाजों ने तीन ट्रिप में 46 वाहनों को कराया गंगा पारजहाजों का परिचालन ​घाट पर तैनात प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी संजीत कुमार पाल ने बताया कि गुरुवार सुबह 7:20 बजे सबसे पहले 'एमवी राबिया' जहाज 26 वाहनों को लेकर नवगछिया के लिए रवाना हुआ। इसमें 10 बड़े ट्रक (10 से 22 चक्का),...