पाकुड़, फरवरी 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बाबुदाहा गांव में मंगलवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, फाइलेरिया, कालाजार, दीदी बाड़ी योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों व जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदीयों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित सभी को 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चल रहे एमडीए-आईडीए (फाइलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम) के तहत फाइलेरिया की दवा निश्चित रूप से खाने की बात कही। बीडीओ ने बताया कि फाइलेरिया की दवा बिल्कुल सुरक्षित है। इसके सेवन से फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। साथ ही उन्होंने कालाजार सहित अन्य बीमारियों के प्रति सचेत रहते हुए, किसी प्रकार के लक्षण या असुविधा होने पर चिकित्सक से मिलकर जांच कराने की बात कही। बैठक में बीडीओ ने दीदी बाड़ी योजना सहित अ...