बाबुओं के चक्कर नहीं काटेंगे रेल कर्मचारी
कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे कर्मचारियों को टीए (यात्रा भत्ता) और ओवरटाइम के भुगतान के लिए अब बाबुओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कर्मचारी अब 'टोटल' पोर्टल के जरिए ऑनलाइन टीए और ओवरटाइम का क्लेम कर सकेंगे। पोर्टल रेलवे के तय नियम और दरों के आधार पर भत्ते की गणना करेगा, जिससे मैनुअल गणना में होने वाली गड़बड़ियों की संभावना कम होगी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल ने मंगलवार को इस वेब आधारित डिजिटल एप्लिकेशन का औपचारिक उद्घाटन किया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक कर्मचारी टीए और ओवरटाइम का क्लेम मैनुअल तरीके से करते थे। कई मामलों में तय दर से कम का आकलन होने की शिकायतें सामने आती थीं। भुगतान में देरी होने पर कर्मचारियों को कार्यालय के कई चक्कर भी लगाने पड़ते थे। नई व्यवस्था से इस प्रक्रिया को ऑनलाइन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.