छपरा, नवम्बर 17 -- महुआ के नव निर्वाचित विधायक ने भी की हरिहरनाथ मंदिर में पूजा सोनपुर। संवाद सूत्र बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन, सदस्य सायन कुणाल और महुआ के नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह सोमवार की शाम सोनपुर पहुंचे। उन्होंने यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा हरिहरनाथ का दर्शन एवं पूजा- अर्चना की। मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री, पवन शास्त्री, नंद कुमार बाबा और बमबम पांडेय ने विधि- विधान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा- का अनुष्ठान संपन्न कराया। हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष प्रमोद मुकेश, सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला और कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार ने उन्हें अंग वस्त्र, बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह और रामचरित मानस देकर सम्मानित किया। उन्होंने लगभग पांच करोड़ की लागत से निर्मित यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.