हल्द्वानी, मई 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। संत निरंकारी सत्संग, गौजाजाली में बुधवार को समर्पण दिवस के अवसर पर विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मानवता के मसीहा सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके प्रेम और करुणा के संदेश को याद किया। स्थानीय प्रचारक प्रकाश चंद्र पांडेय ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की भी यही सीख है कि बाबा जी के प्रति प्रेम तभी सार्थक है, जब हम उनकी शिक्षाओं को जीवन में ढालें। श्रद्धालुओं ने गीतों, विचारों और भजनों के माध्यम से बाबा की दिव्य छवि और उनके मानवता पर किए गए उपकारों को जीवंत किया। यह भी पढ़ें- समर्पण दिवस पर बाबा हरदेव सिंह को श्रद्धापूर्वक किया याद यह भी पढ़ें- लखीसराय: समर्पण दिवस पर हुआ संत निरंकारी मिशन का सत्संग यह भी पढ़ें- सतगुरु बाबा...