मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संत निरंकारी सत्संग भवन अखाड़ा घाट रोड शेखपुर में बुधवार को बाबा हरदेव सिंह के स्मृति में समर्पण दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब किसी महान आत्मा का जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित हो जाता है, तब उसकी स्मृतियां केवल इतिहास का अध्याय नहीं रहतीं, बल्कि युगों-युगों तक जनमानस के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाती हैं। इस अवसर पर संत समागम में आए श्रद्धालु, भक्तगण एवं मानवता प्रेमी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के पुष्प अर्पित किए। मनोज मिश्रा ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह केवल संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु नहीं थे, बल्कि वे प्रेम, करुणा, सहजता और मानवीय संवेदनाओं के सजीव आत्मिक मित्र थे। यह भी पढ़ें- बाबा हरदेव सिंह के स्मृति पर मनाया गया समर्पण दिवस जिला संयोजक जवाहर प्रसाद ने कहा कि 3...