गाजीपुर, मई 14 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। संत निरंकारी सत्संग भवन बहरियाबाद में बुधवार को निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रामबचन ने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज ने अपने जीवनकाल में पूरी दुनिया को दया, प्रेम और करुणा का संदेश दिया। उन्होंने मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए अपने जीवन का हर क्षण समर्पित कर दिया और भक्तों को प्रेमाभक्ति का पाठ पढ़ाया। शाखा प्रमुख अमित सहाय ने बताया कि निरंकारी मिशन के चौथे सतगुरु रहे हरदेव सिंह महाराज का निधन 13 मई 2016 को कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। यह भी पढ़ें- संत निरंकारी मिशन ने मनाया समर्पण दिवस उन्होंने 36 वर्षों तक सतगुरु के रूप में सेवा की। इस मौके पर जयराम सिंह, श्यामप्यारी सिंह, सुरेश कन्नौजिया, अनिरुद्ध कुशवाह...