बाबा हज़रत सैयद इल्तिज़ा हुसैन का उर्से अज़ीम सम्पन्न
बलरामपुर, मई 12 -- पचपेड़वा, संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 बरगदही स्थित बाबा हज़रत सैयद इल्तिज़ा हुसैन का दो दिवसीय उर्से अज़ीम अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स में दूर-दराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ज़ायरीनों ने पहुंचकर मजार शरीफ पर हाज़िरी लगाकर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स के पहले दिन तकरीर का आयोजन किया गया, जिसमें उलेमाओं और वक्ताओं ने बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और इंसानियत के पैगाम पर रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में मोहब्बत, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। दूसरे दिन मशहूर क़व्वाल जुनेद सुल्तानी ने अपनी रूहानी और रंगीन क़व्वालियों से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति पर मौजूद अकीदतमंद झूम उठे और पूरा माहौल रूहानियत से सराबोर हो गया। इस मौके पर मजार के सज्जादानशीन सैयद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.