बदायूं, जुलाई 20 -- बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों अग्रिमा माहेश्वरी, आस्था वार्ष्णेय और वैष्णवी यादव ने पहले ही प्रयास में नीट-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के निदेशक अनुज वार्ष्णेय ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और सही दिशा में किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं प्रशासक अमित माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे कुशल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पसगवां के हर्षित और असजद ने नीट में लहराया परचम विद्यालय के शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थिय...