हरदोई, फरवरी 17 -- मल्लावां। थाना माधौगंज क्षेत्र के गांव इस्लामपुर जगाई निवासी आशीष गुप्ता मंगलवार दोपहर परिवार के साथ बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर परिसर के पास स्थित पुलिस चौकी के पास अपनी कार खड़ी कर दी और परिवार के साथ दर्शन करने चले गए। अचानक खड़ी कार से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते उसमें आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने आशीष गुप्ता को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। कार मालिक आशीष गुप्ता ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी थी। लोगों की सतर्कता और समय रहते प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.