मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी बाजार स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर का जिर्णोद्धार के बाद चार दिनों से चल रहे प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का समापन बुधवार को मूर्तियों की स्थापना के साथ हो गया। इससे पहले बाबा सिद्धनाथ, माता पार्वती, गणपति महाराज, कार्तिक महाराज, नंदी महाराज, बालाजी हनुमान की मूर्तियों को बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद बेगूसराय फतेहा के महंत आत्माराम दास महाराज ने प्राण-प्रतिष्ठा कराई। नगर भ्रमण के लिए मूर्तियां मंदिर प्रांगण से निकलीं और बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचीं। यहां प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक एवं संत अमरनाथ ने मूर्तियों की आरती की। इसके बाद गोला रोड दुर्गा स्थान मंदिर, पुरानी बाजार, पुरानी गुदरी होते हुए मूर्तियों को मंदिर प्रांगण वापस लाया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.