कुशीनगर, जून 1 -- कुशीनगर। पडरौना शहर से सटे सिधुआ स्थान स्थित बाबा श्री सिद्धनाथ महाराज का वार्षिकोत्सव 2 जून दिन मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मठ सिधुआ स्थान के महंत योगेश्वरनाथ ने बताया कि 2 जून वार्षिकोत्सव से पूर्व 1 जून से अखण्ड रामायण पाठ व हरिकीर्तन का आयोजन होगा। 2 जून को बाबा श्री सिद्धनाथ जी का सुबह से ही विशेष पूजन का आयोजन होगा। पूजन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन होगा। देर रात तक भक्तों के आगमन तक जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...