वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती मनाई गई। डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ एक नाम ही नहीं है बल्कि करोड़ों लोगों के लिए समानता और न्याय की आवाज हैं।इस मौके पर एडीआरएम (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, एडीआरएम (इन्फ्रा) अजय सिंह, सीएमएस डॉ. आरजे चौधरी, अनुसूचित जाति/जनजाति एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन यादव, ऑल इंडिया मेंस कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार और रेल कर्मचारियों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी वीरेंद्र यादव ने किया। यह भी पढ़ें- जेकेएस महाविद्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती इससे पहले जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को 'भारत के सामाजिक न्याय के...