सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को इटवा तहसील क्षेत्र में व्यापक उत्साह और उमंग देखने को मिला। नगर पंचायत इटवा में बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को आंबेडकरमय कर दिया। सुबह पिपरा मुर्गिहवा से शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जिसे बौद्ध भिक्षु ने पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में पैदल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। युवा डीजे की धुन पर झूमते नजर आए और बाबा साहेब अमर रहे के नारों से वातावरण गूंजता रहा। नगर पंचायत के चारों प्रमुख मार्गों से गुजरती शोभायात्रा में लोग हाथों में झंडे और बैनर लिए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा अनुशासित और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने का...