बरेली, दिसम्बर 8 -- शिवपुरी। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। रविवार को सोशल मीडिया पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर एक गांव के युवक ने अभद्र टिप्पणी की। जिससे समाज में रोष व्याप्त हो गया। नाराज लोगों ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...