दरभंगा, अप्रैल 15 -- राजीव रंजन झा, दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति प्रो. अशोक कुमार मेहता के नेतृत्व में मंगलवार को परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रो. मेहता ने कहा कि बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के अनुरूप हम सब अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन करें। डॉ. आंबेडकर ने हमेशा समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता अधिक बढ़ गई है। उनके बताए मार्गों पर हम लोग चलें, तभी बंधुत्व की भावना और मानवता बचेगी। यह भी पढ़ें- समाहरणालय में मनी आंबेडकर जयंती, डीएम ने विचारों को अपनाने का दिया संदेश राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कह...